राजनांदगांव : क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने अशांति फैलाने वाले दो बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान रितिक साहू (25 वर्ष) और कमलेश उर्फ पिंटू साहू (32 वर्ष), दोनों निवासी गौरीनगर अटल आवास के पास, चौकी चिखली क्षेत्र, द्वारा विवाद कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने तथा अप्रिय घटना की आशंका उत्पन्न करने की जानकारी पुलिस को मिली।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चिखली पुलिस ने दोनों बदमाशों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चंद्रकपूर आयाम एवं चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।