राजनांदगांव : थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे टिकट बुकिंग ऑफिस के पास एक अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 की रात करीब 8:35 बजे रेलवे टिकट बुकिंग ऑफिस के समीप एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया। मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। उसका शरीर पतला-दुबला तथा रंग गोरा था। मृतक ने पीले रंग की चेकदार फुल शर्ट और धोती पहन रखी थी।
शव की शिनाख्त नहीं होने पर उसे पेंड्री मेडिकल कॉलेज के शव गृह में सुरक्षित रखा गया है। थाना कोतवाली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसके परिजनों का पता हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
संपर्क नंबर : 94791-92110