May 26, 2026


मोटरसाइकिल में भरकर बेच रहा था शराब, तुमड़ीबोड़ पुलिस ने दबोचा

राजनांदगांव : जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुमड़ीबोड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से शराब बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी-विदेशी शराब, बिक्री रकम और घटना में प्रयुक्त वाहन समेत कुल 31,810 रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं सीएसपी वैशाली जैन के निर्देशन में अवैध शराब, गांजा तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 25 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मचानपार केशला रोड स्थित सब्जी बाड़ी के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी नारायण बंधे (51 वर्ष), निवासी मचानपार को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 15 नग देशी मदिरा शोले ब्रांड एवं 3 नग अंग्रेजी व्हिस्की बरामद की गई। साथ ही 250 रुपये की बिक्री रकम और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस एक्सल (CG 07 BJ 5187) भी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान हंगामा और आक्रोशित व्यवहार करने पर उसके खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।इस कार्रवाई में निरीक्षक दिलीप पटेल, प्रधान आरक्षक लोकनाथ वर्मा एवं आरक्षक थलेश देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch