May 04, 2026


कमर्शियल गैस ने बिगाड़ा गणित 20 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

राजनांदगांव: पहले से एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी का सामना कर रहे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए अब महंगाई ने नई परेशानी खड़ी कर दी है। कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में एक झटके में 993 रुपये की बढ़ोतरी ने पूरे खाद्य व्यवसाय को हिला कर रख दिया है। 2081 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 3074 रुपये में उपलब्ध हो रहा है, जिससे संचालन लागत में भारी इजाफा हुआ है। जिले में प्रतिदिन 1000 से अधिक कमर्शियल गैस सिलिंडरों की खपत होती है। ऐसे में कीमतों में यह उछाल सीधे तौर पर व्यापारियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। होटल संचालकों का कहना है कि गैस की लागत उनके कुल खर्च का बड़ा हिस्सा होती है, और इतनी बड़ी बढ़ोतरी को बिना कीमत बढ़ाए संभालना संभव नहीं है। यही कारण है कि अब खाने की कीमतों में करीब 15 से 20 फीसदी तक वृद्धि तय मानी जा रही है। गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष में कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में कुल 1307 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती कीमतें और सप्लाई की अनियमितता ने व्यापारियों में असंतोष बढ़ा दिया है।

 होटल संचालकों ने बढाए दाम

कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कीमत में उछाल आने के बाद होटल संचालकों ने नाश्ता प्रति प्लेट में सीधे 10 रुपये की वृद्धि की है। वहीं खाना की प्रति थाली 20 से 40 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। ढाबा संचालकों और छोटे रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि ग्राहक पहले ही महंगाई से परेशान हैं, ऐसे में कीमत बढ़ाने पर ग्राहक कम हो सकते हैं, लेकिन बिना बढ़ाए घाटा उठाना पड़ेगा। गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि पहले बुकिंग सिलिंडर पुराने दाम में ही मिलेंगे। नये बुकिंग पर नया दाम देना पड़ेगा।

कैटरिंग संचालकों ने खींचे हाथ

शादी-ब्याह और अन्य आयोजनों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के मुताबिक, एक प्लेट भोजन अब 40 से 50 रुपये तक महंगा हो सकता है। बड़े आयोजनों में यह बढ़ोतरी कुल बजट को काफी बढ़ा देगी। कई कैटरिंग संचालकों ने गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के बाद प्रति खाना प्लेट में वृद्धि की जानकारी शादी घर वालों को दे रहे हैं। दाम बढ़ने के बाद बजट भी पूरी तरह से डगमगा गया है।

00 बाक्स

इस तरह दाम में आया उछाल

माह कीमत

8 अप्रैल 2025 1767

1 मई 2025 1775

1 जून 2025 17550.0

1 जुलाई 2025 1670

1 अगस्त2025 1636

1 सितंबर 2025 1585

1 अक्टूबर 2025 1600

1 नवंबर 2025 1595

1 दिसंबर 2025 1585

1 जनवरी 2026 1696

1 फरवरी 2026 1745

1 मार्च 2026 1773

7 मार्च 2026 1888

1 अप्रैल 2026 2084

1 मई 2026 3074.50


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch