June 03, 2026


कांग्रेस का बड़ा यू-टर्न! निष्कासित 9 नेताओं की पार्टी में वापसी, सूरजपुर की राजनीति में हलचल

सूरजपुर : सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बड़े कदम के तौर पर पार्टी से निष्कासित 9 सदस्यों को शिवनंदपुर नगर पंचायत चुनाव के बाद वापस ले लिया है. इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने आदेश जारी किया है.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुमति से जिला अध्यक्ष शशि सिंह द्वारा जारी आदेश में पांच पुरुष व चार महिला समेत 9 लोगों को पार्टी में वापस लिया गया है. इन सभी को नगरीय निकाय चुनाव के बाद बगावत का आरोप लगाकर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया था. कांग्रेस के इस यू-टर्न से पार्टी कार्यकर्ताओं में कहीं नाराजगी, तो कहीं खुशी वाली बात देखने को मिल रही है. इस घटनाक्रम पर राजनीतिक गलियारे के साथ-साथ आम जनता के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है.

शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जिन सदस्यों को वापस पार्टी में शामिल कर लिया गया है, उनमें शक्ति ठाकुर, नगर पालिका परिषद सूरजपुर; पल्लवी (गुड़िया), नगर पालिका परिषद सूरजपुर; पुष्पलता पवन साहू, नगर पालिका परिषद सूरजपुर; अफरोज खान (कल्लू) नगर पालिका परिषद सूरजपुर; गीता पुरी, नगर पंचायत बिश्रामपुर; संजीत यादव, नगर पंचायत बिश्रामपुर, उदय यादव, नगर पंचायत भटगाँव; अभय विश्वकर्मा, नगर पंचायत जरही और निशा बीजू दासन, नगर पंचायत जरही शामिल हैं.


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch