May 19, 2026


घुमका में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन अध्यक्ष सहित सभी 15 वार्ड प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

राजनांदगांव :- घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आज अभूतपूर्व शक्ति प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद प्रत्याशी फूलमती वर्मा सहित सभी 15 वार्डों के अधिकृत प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया। पूरे नगर में कांग्रेस की नामांकन रैली जनसमर्थन, उत्साह और संगठनात्मक मजबूती का केंद्र बनी रही।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला एवं पूर्व जिला अध्यक्ष नवाज खान, पदम कोठारी, भागवत साहू, श्रीकिशन खंडेलवाल ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कार्यालय से कांग्रेस पार्टी की विशाल नामांकन रैली निकाली गई, जिसमें पार्टी के झंडे, गगनभेदी नारे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था।

रैली नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए गांधी प्रतिमा स्थल पहुंची। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशियों का स्वागत कर समर्थन व्यक्त किया। वार्ड भ्रमण के दौरान विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के प्रतीक चिन्ह वाले गमछे भेंट करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की महिलाओं ने भी विधायिका को प्रेम और विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी के विजयश्री का आशीर्वाद दिया। अध्यक्ष पद प्रत्याशी फूलमती वर्मा एवं सभी वार्ड प्रत्याशियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन यादव एवं कार्यकर्ताओं के साथ रैली मार्ग पर आमजनता से संपर्क कर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की तथा नगर के विकास, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी आधारित नगर सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचने पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राममूरत वर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक दलेश्वर साहू, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, यशोदा वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व जिला अध्यक्ष नवाज खान, पूर्व महापौर नीता लोधी एवं अध्यक्ष पद प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारीए गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि तथा जनसमस्याओं से आम जनता त्रस्त है। भाजपा की नीतियों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जबकि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर संघर्ष कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घुमका नगर पंचायत चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि नगर के भविष्य, विकास और जनविश्वास को मजबूत करने का अवसर है। कांग्रेस पार्टी नगर के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, पारदर्शी प्रशासन एवं जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।

सभा का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा किया गया। सभा समापन के पश्चात विशाल रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां अध्यक्ष पद प्रत्याशी सहित सभी 15 वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। सभी प्रत्याशियों के नामांकन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे एवं ज़िला महामंत्री चंद्रेश वर्मा के दिशानिर्देशन में व्यवस्थित रूप से पूर्ण कराए गए।

नामांकन रैली में विधायकगण, जिलाध्यक्ष विपिन यादव, शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई एवं थानेश्वर पाटिला, प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे, जिला प्रवक्ता अनीस खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया, वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, श्रीकिशन खंडेलवाल, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, विभा साहू, पूर्व महापौर नीता लोधी, हेमा देशमुख, सुदेश देशमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष भागवत साहू, पदम कोठारी, कमलजीत पिंटू, चित्रलेखा वर्मा, अशोक फडनवीस, पंकज बांधव, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, सूर्यकांत जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, हेमू सोनी, अंगेश्वर देशमुख, प्रदीप शर्मा, गुलाब वर्मा, अमित अग्रवाल, चंद्रेश वर्मा, राममुरत वर्मा, शिशुपाल भारती, चुम्मन साहू, दुर्गेश द्विवेदी, विष्णु लोधी, प्रदीप पटेल, बबलू कसार, डा. कुमार, नासीर जिंदारन, राजभान लोधी, रतन यादव, मतीन खान, जितेंद्र सिंह भाटिया, मुरली वर्मा, फरमान अली, लोकनाथ भारती, दयावान, सूरज शर्मा, केशव पटेल, करीम भाई, खोमलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch