January 11, 2024


उप मुख्यमंत्री अरूण साव रायपुर और बिलासपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में कल होंगे शामिल

रायपुर. 11 जनवरी 2024  : उप मुख्यमंत्री अरूण साव स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 12 जनवरी को सवेरे आठ बजे बिलासपुर के देवकीनंदन चौक स्थित विवेकानंद गार्डन में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे बिलासपुर में यश पैलेस में रक्तदाता सम्मान समारोह एवं युवा सम्मेलन में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री साव बिलासपुर से दोपहर दो बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे नवा रायपुर के हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती में शामिल होंगे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch