May 20, 2026


शहर जिला कांग्रेस के द्वारा सराफा व्यापारियों एवं सराफा लाइन में सोना ना खरीदने के आव्हान के असर के संबंध में किया गया चर्चा एवं जनसंपर्क

रायपुर : शहर जिला कांग्रेस के द्वारा सराफा व्यापारियों एवं सराफा लाइन में काम करने वाले सोनार तथा कारीगरों से मिले और उनके व्यवसाय में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सोना ना खरीदने के आव्हान के असर के संबंध में चर्चा की गई और जनसंपर्क किया गया ।  मंगलवार को रायपुर के सदर बाजार एवं बूढ़ा पारा क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसाय करने वाले ज्वैलर्स से मिलाकर कार्यक्रम कोतवाली चौक चौक से प्रारंभ कर सदर बाजार मार्ग के विभिन्न शोरूम एवं दुकानों में आने वाले ग्राहको , दुकानदारों एवं कारीगरों से भी मुलाकात और चर्चा में लोगो ने सोना ना खरीदने के आव्हान  पर आक्रोश जताया और इसे अव्यवहारिक और भारतीय अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने वाला सोच बताया    इस कदम से पूरे देश की अर्थ व्यवस्था को चोट पहुंचेगी क्युकि पहले यही सरकार और जानकार सोने में निवेश को ही सबसे अच्छा कदम बताते थे और सबसे ज़्यादा रिटर्न वाला निवेश बोलते और आज उसी सोने की ख़रीदी पर अघोषित प्रतिबंध लागू हो रहा है जिससे वैवाहिक कार्यक्रम शिट पारिवारिक आयोजनों में इसका असर देखने को मिलेगा ।शहर कांग्रेस के प्रदर्शन और मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान आम लोगो ने भी इस कदम को अव्यावहारिक और बिना अर्थव्यवस्था की जानकारी वाली सोच के नेतृत्व का परिणाम बताया है । आम लोगो ने मोदी जी के आव्हान का विरोध करते हुए शासकीय खर्चो पर नियंत्रण , आईपीएल जैसे आयोजनों पर रोक , नेताओ के मासिक  पेंशन और सैलरी को एक साल तक देश को दान करने की मांग की ।कांग्रेस जनों के साथ बातचीत में कारीगरों और सोनार व्यवसाय से जुड़े लोगो ने अपने परिवार के लिए दिक्कत वाला घोषणा इसे बताया और उन्होंने अपने ऊपर लोन और अन्य  आर्थिक भारी को पटाने में कठिनाई आने की बात की और माँग की है सोने के रोक के मोदी जी की घोषणा का विरोध होना चाहिए क्युकी इससे उनके परिवार के लिए रोजी रोटी के लाले पद जाएँगे । उन लोगो ने माँग रखी की अगर मोदी जी वास्तव में इस निर्णय के लिए गंभीर है तो उनको इन मजदूरों और कारीगरों के परिवार को चलाने के लिए प्रधानमंत्री रिलीफ फण्ड में जमा राशि से अनुदान प्रति परिवारों के लिए घोषणा करनी चाहिए ।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जनों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पूर्व प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह जी अर्थ नीतियों को याद  किया । मिलाकर कार्यक्रम के दौरान अधिकांश व्यापारियों ने ऐसी घोषणा पर आश्चर्य व्यक्त किया है सभी ने अपने सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के किसी भी समर्थन की बात को उनका व्यक्तिगत निर्णय बताया और उसे सभी ज्वेलकर्स का निर्णय  नहीं होना बताया । प्रदर्शन ,मुलाक़ात कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन , प्रमोद दुबे , विकास उपाध्याय , कुलदीप जुनेजा , पंकज शर्मा , मनोज कंदोई, ज्ञानेश शर्मा , एजाज ढेबर मोहम्मद असलम देवेंद्र यादव  अरुण जंघेल दिलीप चौहान, सचिन अग्रवाल  जसवीर ढिल्लन मोहम्मद ताहिर , सुशांत डे,दीपक चौबे, सुरेश धीवर,सौरभ तिवारी ,राज देवांगन ईश्वर चक्रधारी नंदकुमार पटेल अनिल रायचुरा सुरेश जैन बाफना जावेद नकवी सत्तू सिंह संजय सोनी मुन्ना मिश्रा महेंद्र सेन पंकज मिश्रा हिरेंद्र देवांगन ओम श्रीवास विनोद सिंह ठाकुर सुधा सरोज अरजूमन ढेबर सुजीत सिंह सुयश शर्मा कमल धृतलहरे अमित कोसरिया विजय चोपड़ा प्रवेश लखवानी राजू दुबे प्रीति सोनी अस्सु भाई, समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch