September 09, 2026


बिना जांच इलाज डोकराभाठा का क्लीनिक सीलबंद

वैध चिकित्सकीय योग्यता के बिना उपचार करने और इंजेक्शन लगाने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

खैरागढ़: बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के चिकित्सा कार्य करने और आवश्यक जांच किए बिना मरीजों का उपचार करने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को डोकराभाठा स्थित करण वर्मा द्वारा संचालित तथाकथित क्लीनिक को सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत की जांच और जांच प्रतिवेदन के आधार पर सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार की गई।

शिकायत ग्राम एटीकसा निवासी प्रेम लाल वर्मा ने की थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके 52 वर्षीय परिजन ललित वर्मा, जो मधुमेह से पीड़ित हैं, का करण वर्मा द्वारा आवश्यक जांच किए बिना उपचार किया गया और इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद मरीज के दाहिने पैर में संक्रमण की शिकायत सामने आई। मामले की जांच के लिए गठित दल ने जांच प्रतिवेदन में बिना शुगर जांच के उपचार किए जाने तथा संबंधित व्यक्ति की निर्धारित चिकित्सकीय योग्यता को लेकर प्रथमदृष्टया गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया। जांच दल ने प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा की थी। स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों ने मंगलवार को डोकराभाठा स्थित परिसर को सीलबंद कर दिया। अधिकारियों के अनुसार प्रकरण में लागू नियमों और राज्य शासन के निर्देशों के तहत आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch