रायपुर। डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड क्र 11 के पार्षद मोहन साहू ने चर्चा के दौरान बताया कि 31 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान का नक्शा 9 हितग्राहियों को वितरण किया गया । वार्ड पार्षद मोहन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी जी की भारत के हर नागरिक के सर में छत हो उस सपना को साकार करते हुए मोवा वार्ड क्रमांक 11 के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों उनके मकान का नक्शा वितरण किया गया जल्द ही उनके पक्के मकान का सपना पूर्ण होगा।