बागनदी :- थाना बागनदी में प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम बागनदी निवासी भोला कोरेम दिनांक 29.05.2026 की रात्रि में पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी से नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसके परिजनों द्वारा उसकी कुशलता को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की गई थी।
सूचना प्राप्त होते ही थाना बागनदी पुलिस द्वारा तत्काल पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार खोजबीन एवं आवश्यक जानकारी संकलित कर संभावित स्थानों पर तलाश की गई। तलाश के दौरान चिचोला क्षेत्र में भोला कोरेम को सकुशल खोज लिया गया।
पूछताछ में भोला कोरेम ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर से चला गया था। उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई थी। आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत उसे सकुशल उसकी माता के सुपुर्द किया गया।
भोला कोरेम के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों ने राहत व्यक्त करते हुए थाना बागनदी पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया। थाना बागनदी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी व्यक्ति के लापता होने अथवा किसी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय पर आवश्यक सहायता एवं कार्रवाई की जा सके।