तुमड़ीबोड़ :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, दिनांक 17.09.2026 को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नाथूनवागांव तालाब पार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई करते हुये आरोपी केजुराम के कब्जे से 05 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब एवं 07 पौवा देशी प्लेन शराब, कुल 12 पौवा (कुल मात्रा 2.160 बल्क लीटर), अनुमानित कीमत 1,160/- एवं शराब ब्रिक्री का नगदी रकम 660/-रुपये जप्त की गई। आरोपी केजुराम उईके के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध विधिवत गिरफ्तार किया गया। शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि. नंदकुमार फरदिया, आर. चंद्रशेखर यादव, आर.थलेश देशमुख एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।