October 25, 2026


किसानों का सोना तैयार दिवाली के पहले शुरू होगी कटाई

सरकारी खरीदी शुरू होने तक खलिहान या घर पर ही रखना होगा भंडारण

राजनांदगांव: खेतों में किसानों का सोना यानी धान पककर तैयार हो गई है। अर्ली वेराइटी की फसल सप्ताहभर बाद कटनी शुरू हो जाएगी। वहीं देर से तैयार होने वाली फसल दीपावली के बाद काटने लायक हो जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के पहले किसानों को अपना उपज खलिहान या घर पर ही भंडारित रखना होगा। उधर धान खरीदी के लिए प्रशासनिक तैयारी भी तेज हो गई है। बारदानों की खेप उपार्जन केंद्रों में पहुंचाई जा रही है। साथ ही केंद्रों में सभी आवश्यक तैयारी भी चल ही रही है।

जिले में इस खरीफ वर्ष में लगभग 1.80 लाख हेक्टेयर में फसल ली गई है। कुल 1.71 लाख हेक्टेयर में अनाज की खेती की गई है। इसमें अकेले धान का रकबा 1.70 हेक्टेयर के आसपास है। कृषि विभाग के अनुसार 1209 हेक्टेयर में दलहन की फसल है, जबकि तिलहन फसलों का रकबा इस बार 2096 हेक्टेयर है। मानसून की अपेक्षित सक्रियता के कारण इस बार धान के साथ अन्य सभी फसलें बेहतर होने से अच्छी पैदावार की संभावना है। डोंगरगढ़ से लगे ग्राम रूवातला के किसान ओंकार वर्मा ने बताया कि फसल पककर तैयार हो गई है, लेकिन देर से पकने वाली फसलों के लिए अभी एकाध वर्षा की प्रतीक्षा है। छुरिया क्षेत्र के ग्राम जंगलपुर के युवा कृषक मनोज राव शिदे ने बताया कि कम समय में तैयार होने वाली धान की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। सामने त्यौहार है और समर्थन मूल्य में खरीदी के लिए अभी तीन सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में अधिकांश किसान दीपावली के बाद ही कटाई शुरू करेंगे।

 इस बार 65 लाख क्विंटल का है लक्ष्

अगले माह 15 तारीख से शुरू होने जा रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। गत वर्ष 1.24 लाख किसानों से 1484 करोड़ रुपये मूल्य का 62.54 लाख क्विंटल टन खरीदी गया था। इस बार खरीदी का लक्ष्य लगभग 65 लाख क्विंटल का होगा। जिल में इस बार 117 सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी होगी। पहली बार नवगठित 43 समितियां भी इसमें शामिल होगी। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 16 नई समितियां गठित की गई है जिसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 43 हो गई। यह समितियां फिलहाल पंचायतों द्वारा उपलब्ध कराए गए भवनों में संचालित हो रही है। खरीफ वर्ष 2026-27 में नए केंद्रों में पहली बार खरीदी शुरु होने से सैकड़ों गांव के किसानों को निकटतम खरीदी केंद्र का लाभ मिलेगा। 

ऐसी है इस बार खरीफ की खेती

-1.80 लाख हेक्टेयर में ली गई है फसल

-1.71 लाख हेक्टेयर में अनाज की खेती

-1.70 लाख हेक्टेयर में बोई गई है धान

-1209 हेक्टेयर में है दलहन की फसल



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch