June 02, 2026


घुमका नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद

राजनांदगांव :- नगर पंचायत घुमका में सोमवार को नगरीय निकाय निर्वाचन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई, जिसके चलते पूरे निर्वाचन क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रही।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में मतदान केंद्रों सहित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिस बल द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी एवं चेकिंग की जाती रही, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण बना रहा।

मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना, विवाद या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। चुनाव के दौरान तैनात पुलिस बल ने मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी।

राजनांदगांव पुलिस ने निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले मतदाताओं, निर्वाचन अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch