May 30, 2026


सुशासन तिहार : मालती ने नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनने पर खुशी जाहिर की

आर्थिक रूप से इलाज के लिए मिलेगा सहयोग

राजनांदगांव  : सुशासन तिहार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने में कारगर साबित हो रहा है। शिविर में संवेदनशीलतापूर्वक शासन-प्रशासन द्वारा जनमानस की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। सुशासन तिहार अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम जोब में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम ताड़कसा की श्रीमती मालती बाई के लिए राहत भरा रहा। उन्होंने शिविर में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद के लिए आयुष्मान कार्ड एक बड़ी मदद के समान है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आयुष्मान कार्ड बन जाने से अब नि:शुल्क इलाज हो सकेगा। आर्थिक रूप से इससे इलाज के लिए सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के लिए सरकार की यह योजना बहुत उपयोगी है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिविर में आने से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल रही है। वही लर्निंग लाईसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड जैसे कार्य तत्काल हो रहे हैं। जिससे जनसामान्य को आसानी से इन सुविधाओं का लाभ मिल पा रहा है। ऐसे दूरस्थ क्षेत्र में जन समस्या निवारण शिविर के आयोजन से आमजन सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत हो रहे हैं और इसका लाभ लेने के लिए जागरूक हो रहे है। 


Advertisement

Tranding News

Get In Touch