June 08, 2026


अवैध शराब : बेचने वालो पर बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस क़ी बड़ी कार्यवाही

लगातार दो दिनों की कार्रवाई में 144 पौवा देशी शराब एवं एक्टिवा वाहन जप्त, 05 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध बसंतपुर पुलिस की प्रभावी एवं सतत कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से कुल 144 पौवा देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जप्त। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 51,760 रूपये । 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल। अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपीगण के नाम 1 प्रीतम विश्वकर्मा, पिता संतोष विश्वकर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी तेलीपारा बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव। 2 अभिषेक मेश्राम, पिता राहुल मेश्राम, उम्र 27 वर्ष, निवासी कोढ़ीखाना रोड बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव। 3 देवेन्द्र यादव, पिता घनश्याम यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी खाल्हेपारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव। 4 योगेश सिंह राजपूत, पिता चन्द्रसेन राजपूत, उम्र 26 वर्ष, निवासी जोगीनगर बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव। 5 महेश गोड, पिता स्व. सोमनाथ गोड, उम्र 23 वर्ष, निवासी जोगीनगर बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

बसंतपुर :-   पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में दिनांक 05 जून 2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना पर जोगीनगर मैदान के पास दबिश देकर आरोपी प्रीतम विश्वकर्मा एवं अभिषेक मेश्राम को अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 86 पौवा देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक CG-08-AY-2583 जप्त की गई।

पुनः दिनांक 07 जून 2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना पर जोगीनगर मैदान एवं मोहारा बायपास के पास दबिश देकर दो पृथक प्रकरणों में कार्यवाही की गई। प्रथम प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र यादव के कब्जे से 18 पौवा देशी शराब तथा द्वितीय प्रकरण में आरोपी महेश गोड एवं योगेश सिंह राजपूत के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त की गई।

तीनों प्रकरणों में कुल 144 पौवा देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 51,760 रूपये मूल्य की मशरूका जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 265/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम, अपराध क्रमांक 268/2026 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम एवं अपराध क्रमांक 270/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में *जेल भेजा* गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, सहायक उप निरीक्षक डेमिन साहू, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन साहू, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, आरक्षक कुश बघेल एवं आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch