किरन्दुल।तहसील साहू समाज किरंदुल में भव्य दो दिवसीय करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके तारतम्य में द्वितीय दिवस में रविवार रात एनएमडीसी द्वारा प्रदत्त नवीन सामाजिक भवन का छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साहू द्वारा नामकरण तैलीय सदन के रूप में किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का स्वागत भव्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा को परिलक्षित करती राउत नाचा के साथ किया गया।उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में तेलगानी बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र साहू, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी,नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह एवं सातों जिला के जिला अध्यक्ष उपस्थित हुए।मंची कार्यक्रम के पश्चात छत्तीसगढ़ की गौरव आरू साहू की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से पूरे किरंदुल नगर को अपनी सुमधुर गीतों से मनमोहित कर झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन लता साहू एवं देवेंद्र साहू द्वारा किया गया तथा स्वागत भाषण अध्यक्ष टीकमचंद साहू द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक ओम कुमार साहू द्वारा दिया गया।