May 20, 2026


निरीक्षक उपेंद्र शाह होंगे कोतवाली प्रभारी मिलन सिंह को लाइन भेजा

राजनांदगांव: निरीक्षक उपेंद्र शाह को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। लगभग तीन माह पहले कोतवाली में पदस्थ किए गए निरीक्षक मिलन सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जारी आदेश में निरीक्षक, उप निरीक्षक व सहायक निरीक्षक के साथ ही प्रधान आरक्षक व आरक्षक समेत 23 का स्थानांतरण किया गया है।पुलिस लाइन में पदस्थ रहे उपेंद्र शाह को मिलन सिंह की जगह भेजा गया है। इसी तरह उप निरीक्षक देवादास भारती को बसंतपुर से थाना बागनदी स्थानांतंरित किया गया है। सहायक उप निरीक्षक महेश राजपूत को बागनदी थाना घुमका लाया गया है। सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू को रक्षित केंद्र से थाना बसंतपुर में पदस्थ किया गया है। सहायक उप निरीक्षक राजूलाल साहू बोरतलाव से रक्षित केंद्र लाए गए हैं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch