October 02, 2024


जीवन में हमें जीत के लिए लक्ष्य निर्धारित कर चौकन्ना रहना अति आवश्यक : भारती

डोंगरगढ़:  छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय फुटबाल (पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय रेलवे फुटबाल मैदान आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता के समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा व पूर्व विधायक रामजी भारती, अध्यक्षता समाजसेवी प्रकाश चौरड़िया एवं विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सुनील जैन चीकू, समाजसेवी महेन्द्र भाई पटेल, नपा उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, जनपद सदस्य रवि अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष अमित छाबड़ा, जैन कुमार मेश्राम, विनित यादव, श्याम तिवारी, अजय यादव, अविनाश टेम्भुरकर उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश महामंत्री भाजपा व पूर्व विधायक डोंगरगढ़ रामजी भारती ने कहा कि जीवन में हमें जीत के लिए हमें लक्ष्य निर्धारित कर चौकन्ना रहना अति आवश्यक है, अन्यथा हमारी जगह कोई और लेकर जीत हासिल करता है। फायनल मैच दुर्ग सेक्टर एवं सरगुजा सेक्टर की टीम के मध्य खेला गया। पेनाल्टी किक से दुर्ग सेक्टर की टीम ने 3-2 से मैच अपने नाम कर उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता का खिताब अपने नाम कर विजेता रही, वहीं सरगुजा सेक्टर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के अंत में अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को विनर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


Advertisement

Tranding News

Get In Touch