June 04, 2026


थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल राजनांदगांव पुलिस की सुखा नशा के खिलॉफ संयुक्त कार्यवाही

एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। आरोपी के कब्जे से 2.920 कि0ग्रा0 मादक पदार्थ गांजा किमती 30,000 रूपये किया गया जप्त। आगे भी नशीली दवाईयां, टेबलेट, मादक पदार्थ गांजा, शराब की अवैध बिक्री मे संलिप्त लोगों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। नाम आरोपी- मोहम्मद रजा पिता अब्दुल अजीज उम्र 32 साल साकिन पठानपारा थाना बसंतपुर के पीछे जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

राजनांदगॉव :-  पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव  अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली तथा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध सुखा नशा, शराब नशीली दवाईयों के बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कि इसी क्रम में आज दिनांक को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बैगापारा पानी टंकी के सामने शिव चबुतरा लखोली में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है। कि सूचना पर कोतवाली पुलिस मौका पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़े नाम व पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद रजा पिता अब्दुल अजीज उम्र 32 साल निवासी पठानपारा थाना बसंतपुर के पीछे राजनांदगांव का रहने वाला बताया। अपने पास रखा एक चाकलेटी कलर के थैला के अंदर तलाशी लेने पर सफेद झिल्ली में मादक पदार्थ गांजा वजनी 2.920 कि0ग्रा0 किमती 30,000 रूपये मिला जिसे मौके पर जप्त व सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलॉफ नाराकोटिक्स ड्रग्स एण्ड साईक्रोट्रोपिक सब्सटानसिस एक्ट 1985 की धारा 20 (बी) के तहत अपराध सबूत पाये जाने से अप0क्र0 280/26 धारा 20-बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर आज दिनांक 29.05.2026 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

 आगे भी नशीली दवाईयां, टेबलेट, मादक पदार्थ गांजा, शराब बिक्री मे संलिप्त लोगों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उप निरी0 राधेश्याम जूर्री, प्र0आर0 संदीप चौहान, आरक्षक सुरेश भोई, चंद्रशेखर प्रेर्मी तथा निरीक्षक विनय कुमार पम्मार प्रभारी साइबर सेल राजनांदगांव एवं उनके स्टाफ व थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch