चिखली :- पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहारो को ध्यान मे रखते क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है अभियान के तहत आज दिनांक 06.09.2026 को बदमाश शेख निसार मोहम्मद उर्फ तसलीम खान पिता नसीम खान उम्र 20 साल साकिन शांतिनगर वार्ड नं. 10 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग के द्वारा आने जाने वाले लोगो को गाली गलौच, वाद विवाद कर शांति भंग करने तथा अप्रीय घटना घटित होने के संभावना पर बदमाश के विरूद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. जयहिंद चौबे, आर0 आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।