May 19, 2026


किरंदुल परियोजना सामुदायिक विकास कार्यों के लिए प्‍लेटिनम अवार्ड से सम्‍मानित

किरंदुल : एनएमडीसी लिमिटेड,बैलाडीला आयरन ओर माइन किरंदुल कॉम्प्लेक्स को अपेक्‍स इंडिया फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा होटल ताज सिडाडे डे हैरिटेज गोवा में आयोजित भव्‍य समारोह में “10वें अपेक्‍स इंडिया ग्रीनलीफ एंड एक्‍सीलेन्‍स अवार्ड-2025” सामुदायिक विकास श्रेणी के अन्‍तर्गत अपेक्‍स इंडिया सीएसआर उत्‍कृष्‍टता के लिए सर्वोच्‍च प्रतिष्ठित “प्लेटिनम अवार्ड” से सम्मानित किया गया।इसके साथ ही प्रतिष्ठित ईएचएस, ईएसजी, ऊर्जा व प्‍लास्टिक वेस्‍ट प्रबंधन पर आयोजित सम्मेलन में यह पुरस्‍कार प्रदान किया गया हैं। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि पी के सहगल (सेवानिवृत्‍त) मेजर जनरल, भारत के रक्षा विशेषज्ञ व टीईडीएक्‍स वक्‍ता विशिष्‍ट अतिथि भारत सरकार के श्रम व रोजगार मंत्रालय के डा. अवनीश सिंह, महानिदेशक (सेवानिवृत्‍त) डीजीएफएएसएलआई भी उपस्थित थे।यह अवार्ड किरंदुल परियोजना की ओर से परियोजना प्रमुख रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक और विवेक कुमार रक्‍शा,वरिष्‍ठ प्रबंधक (सीएसआर) ने ग्रहण किया।

इस पुरस्कार के माध्यम से एनएमडीसी लिमिटेड की सामुदायिक विकास कार्यों को उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता दी गई, जो विभिन्न परियोजनाओं और पहलों के जरिए प्राप्त की गई है।यह अवार्ड प्राप्‍त होने पर के एल नागवेणी उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन)/सीएसआर ने कहा कि यह सम्मान एनएमडीसी लिमिटेड की सामुदायिक विकास जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और सीएसआर के क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी के लिए परियोजना के निरंतर प्रयासों को उजागर करता हैं।
इस प्रतिष्ठित पुरस्‍कार के लिए परियोजना प्रमुख ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch