लालबाग :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव ,अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में आज दिनांक 31 मई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पृथक से टीम गठित कर आरोपी दीपचंद साहू के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करते व कब्जे में रखे 31पौवा देशी प्लेन शोले एवं महाराष्ट्र निर्मित 12 पौवा देशी दारू संत्री कुल 43 पौवा, मात्रा 7.740 बल्क लीटर कीमती 3440/- रुपए, बिक्री रकम 150/- रूपये एवं 01 नग स्कूटी वाहन जुमला कीमती 73,580 रूपये को घटना स्थल आदिवासी समाज भवन रेवाडीह के पास से जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई । आरोपी दीपचंद साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में *जेल भेजा* गया है।
पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक रमेश पटेल, म.प्रधान आर. कल्पना अम्बादे, आरक्षक कमल किशोर यादव, तामेश्वर वर्मा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।