राजनांदगांव : गौरी नगर पावर हाउस में किशोर की हत्या करने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से तीन विधि से संघर्ष बालक हैं। चिखली पुलिस ने बताया कि 18 मई की रात गौरी नगर निवासी 17 अब्दुल रक़ीब की हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए थे। ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपित ईशू यादव उर्फ पंछी उर्फ पप्पू और उसके चार नाबालिग साथियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक से पुरानी रंजिश थी और वह उन्हें लगातार परेशान करता था। इसी वजह से योजनाबद्ध तरीके से 18 मई की रात गौरीनगर पावर हाउस के पास टावर के नीचे डंडा, पत्थर और चाकू से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस टीम ने महादेव नगर, अचानक नगर और आसपास के क्षेत्रों में दबिश देते हुए तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया। जांच के दौरान आरोपी ईशू यादव उर्फ पंछी उर्फ पप्पू और उसके चार नाबालिग साथियों पर संदेह गहराया। पुलिस ने आरोपित ईशू यादव और चार विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से मुख्य आरोपित को जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिगों को संरक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक के खिलाफ पूर्व में मारपीट और धमकी से जुड़े मामले दर्ज थे, जबकि आरोपितों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।