July 07, 2025


डामर सड़क पर मुरम का पैंचवर्क कीचड़ से फिसलन का अंदेशा

मनमानी: खुटेरी-सुरगी मार्ग में मरम्मत के नाम पर ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी

राजनांदगांव : शुरुआती बारिश में ही उखड़ी डामर वाली नई सड़क पर मरम्मत के नाम पर थूक पालिश की जा रही है। खुटेरी से सुरगी जाने वाले मार्ग पर कई जगह परतें उखड़ गई है। गड्ढों पर मुरम डालकर इसकी मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। जिस हिस्से में काम पूरा हो चुका है, वहीं कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों को छुपाने के लिए शिवनाथ नदी के भर्रेगांव पुल के पास मुरम डाली गई है। ग्राम आरला के पास भी गड्डों को मुरम से ही भरा गया है। हल्की बारिश में यही मुरम कीचड़ के रूप में पूरी सड़क पर फैल रही है। इसके फिसलन से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क का इन दिनों नवीनीकरण कराया जा रहा है। इसका ठेका दुर्ग की फर्म राजकाान इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। शुरुआती बारिश में ही सड़क पर दरारें और गड्ढे पडना शुरू हो गया है। घटिया निर्माण को छिपाने आनन-फानन में पैंचवर्क कराया जा रहा है, लेकिन डामर वासी सड़क पर मुरम का पैंचवर्क से कई सवाल उठ रहे हैं। शिवनाथ नदी पर भर्रेगांव में पुल के पास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ग्राम आरला के पास भी गड्डों ने गुणवत्ता की पोल खोल दी है। इन्हीं गड्ढों को भरने के लिए मुरम को डाला गया है।

इसी तरह की स्थिति हल्दी-सुरगी-कुम्हालोरी मार्ग की भी है। यह मार्ग भी हाल ही में बना है। गुणवत्ता कमजोर होने के कारण शुरुआती बारिश में वहां भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई जगह को पूरी सड़क ही उखड़ चुकी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने ठेकेदार को फटकार लगाई तो मरम्मत का काम शुरू कराया गया है। ग्राम धामनसरा निवासी बलराम वर्मा ने बताया कि गुणवत्ताहीन निर्माण के चलत इतने कम समय में ही बदहाली दिख रही है। पहली बारिश में ही सड़क की गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे ठेकेदार के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए

0 बनते-बनते ही उखड़ गई 449 करोड़ की लड़क

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उक्त मार्ग का नवीनीकरण कराया जा रहा है। इसकी लागत 449.82 लाख रुपये है। मार्ग की कुल लंबाई 11.400 किलोमीटर है। सड़क का काम अभी जारी ही है जिसे से अगले वर्ष अप्रैल तक पूरा किया जाना है। नवीनीकरण का काम इसी वर्ष मार्च में शुरू किया गया है। बनते-बनते सड़क कई जगह उखड़ चुकी है। गड्ढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत तो शुरू करा दी, लेकिन उसमें भी खानापूर्ति से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के ईई पद्मसंभव मिश्रा से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने काल अटेंड ही नहीं किया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch