May 21, 2026


महंगाई की मार से त्रस्त जनता मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार : प्रदीप बाबा राठौर

रसोई से लेकर पेट्रोल पंप तक बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट

राजनांदगांव :- देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप बाबा राठौर ने कहा कि खाद्य तेल, शक्कर, चायपत्ती, दाल, आटा, चावल समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे आम जनता का जीवन बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है और इसका सीधा असर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

श्री राठौर ने आगे कहा कि आज स्थिति यह हो गई है कि 200 से 300 रुपये रोज कमाने वाले परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी चुनौती बन चुका है। बाजार में हर जरूरी सामान की कीमत लगातार बढ़ रही है। रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और गृहिणियां परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। आम आदमी की आय नहीं बढ़ रही लेकिन खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपनी जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है। श्री राठौर ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने पहले ही जनता की कमर तोड़ रखी है। परिवहन महंगा होने से हर वस्तु की लागत बढ़ रही है जिसका सीधा असर बाजार की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकार के पास आम जनता को राहत देने की कोई ठोस योजना नजर नहीं आती। बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की बचत खत्म होती जा रही है और परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं। जबकि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग भी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। बाजार में खरीदारी कम होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है और छोटे कारोबारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ज़ह राठौर ने कहा कि देश की जनता अब महंगाई से त्रस्त हो चुकी है और केंद्र सरकार को इसका जवाब देना होगा। उन्होंने मांग की कि सरकार आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी और महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch