May 19, 2026


मोदी सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान सस्ता तेल भी नहीं खरीद पा रहा भारत : वीरेंद्र चंद्राकर

महंगाई से परेशान जनता से केंद्र सरकार कर रही अन्याय*

राजनांदगांव :- शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वीरेंद्र चंद्राकर ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता आज महंगाई की मार झेल रही है लेकिन केंद्र सरकार आम नागरिकों के हितों को नजरअंदाज कर विदेशी दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने दिल्ली दौरे के दौरान साफ तौर पर कहा कि ईरान भारत को बेहद कम कीमत में तेल देने के लिए तैयार है लेकिन अमेरिका से हुई डील और दबाव के कारण भारत सरकार ईरान से तेल नहीं खरीद रही है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि अगर भारत को सस्ता तेल मिल सकता है तो फिर देशवासियों को महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपनी गलत आर्थिक और विदेश नीतियों के कारण देश की जनता को नुकसान पहुंचा रही है और अमेरिका को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के समय बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार का नारा दिया था लेकिन आज स्थिति यह है कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी की कमर टूट चुकी है और सरकार सिर्फ बड़े देशों और अपने मित्रों के हित में फैसले ले रही है। उन्होंने ने सवाल उठाते हुए कहा कि देश हमारा, पैसा हमारा, फिर नुकसान भी भारतीयों को ही क्यों उठाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि अगर ईरान भारत को सस्ता तेल देने को तैयार है तो सरकार को देशहित में फैसला लेना चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके और महंगाई पर नियंत्रण हो। श्री चंद्राकर ने कहा कि देश की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि विदेश नीति और आर्थिक फैसलों में देश के गरीब, मध्यम वर्ग और आम नागरिकों के हितों को सर्वोपरि रखा जाए।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch