Niनगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर नगर पंचायत घुमका में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। आम आदमी पार्टी ने इस बार चुनावी मैदान में पूरी मजबूती के साथ उतरते हुए अध्यक्ष पद सहित सभी 15 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।
पार्टी के राजनांदगांव लोकसभा अध्यक्ष व घुमका नगर पंचायत चुनाव प्रभारी भूपेश तिवारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और मतदाताओं से सीधा संवाद कर समर्थन मांग रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि इस बार नगर पंचायत घुमका की जनता भाजपा और कांग्रेस की पारंपरिक राजनीति से ऊब चुकी है तथा क्षेत्र में बदलाव का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में लगातार जनता के बीच रहकर काम किया है जिसका सकारात्मक असर अब चुनाव में दिखाई देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार अध्यक्ष पद सहित सभी 15 वार्डों में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने केवल चुनावी वादे किए जबकि आम आदमी पार्टी ने जनता की समस्याओं को जमीन पर जाकर समझा और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया। यही कारण है कि अब घुमका में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में नहीं बल्कि एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर रही है। नगर पंचायत घुमका में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अध्यक्ष पद (सामान्य महिला) अनिता जोशी। वार्डवार प्रत्याशी सूची वार्ड क्रमांक 1 दिनेश्वरी (अन्य पिछड़ा वर्ग), वार्ड क्रमांक 2 आशुतोष नारायण सिंह (सामान्य), वार्ड क्रमांक 3 रेवती बघेल (सामान्य), वार्ड क्रमांक 4 जयप्रकाश (अन्य पिछड़ा वर्ग), वार्ड क्रमांक 5 हुमन लाल जोशी (सामान्य), वार्ड क्रमांक 6 रविंद्र ठाकुर (सामान्य), वार्ड क्रमांक 7 रोशन कुमार (अन्य पिछड़ा वर्ग), वार्ड क्रमांक 8 विक्रम वर्मा (अन्य पिछड़ा वर्ग), वार्ड क्रमांक 9 खेलेश्वरी वर्मा (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला), वार्ड क्रमांक 10 मोपेश्वर वर्मा (सामान्य), वार्ड क्रमांक 11 हिंसा राम वर्मा (अन्य पिछड़ा वर्ग), वार्ड क्रमांक 12 पुणीमा (महिला वर्ग), वार्ड क्रमांक 13 पदमा वर्मा (महिला वर्ग), वार्ड क्रमांक 14 सालिक राम (अनुसूचित जाति), वार्ड क्रमांक 15 कमली बाई (महिला वर्ग) आदि शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड-वार्ड पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि इस बार जनता स्थानीय विकास, साफ राजनीति और जवाबदेही के मुद्दे पर मतदान करेगी। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि घुमका नगर पंचायत में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है और आम आदमी पार्टी की सक्रियता ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं।