May 19, 2026


डबल इंजन सरकार से जनता का बढ़ा भरोसा : शिव वर्मा

सुशासन दिवस बना जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का मजबूत माध्यम, भाजपा सरकार की योजनाओं का हर वर्ग को मिल रहा लाभ*

राजनांदगांव :- नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा पार्षद शिव वर्मा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रभावी नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।

श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा मनाया जा रहा सुशासन दिवस अब केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि यह आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बन चुका है। शासन और प्रशासन की सक्रियता के कारण लोगों की शिकायतों का निराकरण पहले की तुलना में अधिक तेज़ी और पारदर्शिता के साथ हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं जिससे गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा वर्ग सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल सत्ता संचालन नहीं बल्कि जनसेवा और विकास के माध्यम से समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिव वर्मा ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और जनता का लगातार मिल रहा समर्थन देखकर कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता जनता को भ्रमित करने के लिए बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें भाजपा सरकार की उपलब्धियां और जनता का विश्वास पच नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने शासनकाल की याद करनी चाहिए जब भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और जनविरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान थी। कांग्रेस सरकार के दौरान विकास कार्य बाधित हुए और आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया जबकि वर्तमान भाजपा सरकार जनहित और विकास को केंद्र में रखकर लगातार कार्य कर रही है। श्री वर्मा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी भाजपा सरकार जनसेवा, विकास और सुशासन के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch