डोंगरगढ़ :- प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 15-15 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रमन डोंगरे ने आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र सौंपकर योजना का लाभ प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।
कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह एवं बैंक अधिकारियों ने हितग्राहियों के खातों से संबंधित दस्तावेजी प्रक्रिया समय पर पूरी कर योजना का लाभ दिलाने में सहयोग किया। बैंक और नगर पालिका के समन्वय से सहायता राशि का वितरण सुचारू रूप से किया गया।
इस दौरान चंदन धमगये, निर्मला नंदेश्वर सिंह, चंचल, आशुतोष स्मिथ एवं अमित बोस को योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की गई। हितग्राहियों ने शासन और नगर पालिका के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहयोग उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने हितग्राहियों से अपील की कि वे प्राप्त राशि का सदुपयोग करें। कार्यक्रम में पार्षद डिकेश राव, अमित बोस, राजेश कंडरा सहित नगर पालिका एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।