June 04, 2026


सुदूर अंचल माहका में पुलिस की चौपाल साइबर अपराध व नशामुक्ति पर किया जागरूक

मानपुर :- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर थाना सीतागांव पुलिस ने सुदूर अंचल क्षेत्र ग्राम माहका में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को साइबर अपराध, नशामुक्ति तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर विश्वास निर्माण का संदेश दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Y. P. Singh के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Devcharan Patel एवं एसडीओपी मानपुर Vinod Kumar Minj के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक Sanjay Kumar Yadav ने ग्राम पीटेमेटा और ग्राम पंचायत हलोरा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं बच्चों से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष Sardar Vallabhbhai Patel के जीवन, स्वतंत्र भारत में 562 रियासतों के विलय तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया अपराध और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में नशामुक्ति अभियान के तहत युवाओं और बच्चों को शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बाल अपराध, डायल-112 और महिला हेल्पलाइन 1091 की सेवाओं की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने की अपील की गई।

इस अवसर पर सरपंच माहेश्वरी धुर्वा, उपसरपंच डरापोबाई कुमेटी, सचिव विष्णु वट्टी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कनक नेताम, ग्राम पटेल राजूराम बोगा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों एवं महिलाओं को चॉकलेट और बिस्किट वितरित किए गए।

ग्रामीणों ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत होता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ना, जागरूकता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch