राजनांदगांव : दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए 24 से 29 अक्टूबर तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच-पांच घंटे बिजली बंद रखी जाएगी। बिजली कटौती का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। मानसून के बाद गणेशोत्सव और अब दीपावली से पहले मेंटेनेंस के नाम पर बिजली बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 24 अक्टूबर को 11 केवी टाउन-2, लालबाग और चिखली फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 26 अक्टूबर को टाउन-1, बल्देवबाग और रेलवे फीडर के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। 27 अक्टूबर को कैलाश नगर, श्रीमती और महादेव फीडर से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह 28 अक्टूबर को इंडस्ट्रियल, महेश नगर और शांतिनगर फीडर के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 29 अक्टूबर को टाउन-3, सिटी और पुराना ढाबा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में मेंटेनेंस के कारण आपूर्ति प्रभावित होगी।
आज इन इलाको में गुल रहेगी बिजली
शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष निवास, आरा मशीन रोड, बीके नगर, एफसीआई गोदाम रोड, रायपुर नाका सहित आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी। लालबाग फीडर के लालबाग, सिंधी कालोनी, प्रभात नगर, भदौरिया चौक, महेंद्र नगर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सहदेव नगर, स्टेट बैंक आफ इंडिया के आसपास का क्षेत्र भी प्रभावित होगा। चिखली फीडर का चिखली, सुमन बाजार, गवर्मेंट प्रेस, स्टेशनपारा, शंकरपुर, मुदलियार कालोनी, कुसुम नगर, पान बिल्डर्स, श्रीराम कालोनी, राम नगर, गणपति नगर, पठानपारा, शांतिनगर, दीनदयाल नगर कालोनी और चिखली थाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाके में भी बिजली पांच घंटे नहीं रहेगी।