June 02, 2026


एक अनावेदक के विरूद्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा गया जेल : राजनांदगॉव पुलिस की कार्यवाही

थाना सिटी कोतवाली राजनांदगॉव पुलिस की कार्यवाही। नाम अनावेदक- नरेश काजुरकर पिता सुरेश काजुरकर उम्र 19 साल निवासी शंकर नगर रायपुर नाका थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव  अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग कर उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलॉफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। आज दिनांक 02.06.2026 को अनावेदक नरेश काजुरकर निवासी शंकर नगर रायपुर नाका राजनांदगांव  के खिलॉफ रायपुर नाका के पास राजनांदगांव द्वारा मेरे खिलाफ चोरी कर रिपोर्ट लिखाये हो कहकर लोगो को गाली गलौच कर उत्पात मचाने की सूचना पर मौका पहुंच कर समझाने का प्रयास किया गया, जो आक्रोशित होकर गाली गुप्तार कर मारने पीटने पर उतारू हो जाने से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस की कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। आगे भी शांति व्यवस्था को भंग करने आसामाजिक तत्वों के खिलॉफ कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, प्र0आर0 संदीप चौहान एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch