January 29, 2025


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बेमेतरा पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

 बेमेतरा टेकेश्वर दुबे।28 जनवरी 2025:- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बेमेतरा पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में जिले भर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। 

इसी क्रम में आज 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम (शासकीय कन्या शाला बेमेतरा ) में पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग के सहभागिता से स्कूली बच्चों में यातायात जागरूकता लाने हेतु स्लोगन, निबंध, चित्रकला पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।     

उक्त प्रतियोगिता में जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम (शासकीय कन्या शाला बेमेतरा ) से 35 बच्चे, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसा से 03 बच्चे, स्वामी आत्मानंद विद्यालय राजा मोहगांव से 02 बच्चे, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा से 42 बच्चे, सरस्वती शिशु मंदिर बेमेतरा के 10 बच्चे, सेजस स्कुल सिंघौरी बेमेतरा से 14 बच्चे,एकेडमिक वर्ड स्कुल बेमेतरा से 01 बच्चे, इंडियन पब्लिक स्कुल बेमेतरा से 16 बच्चे, स्वामी आत्मानंद राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से 14 बच्चे, इस प्रतियोगिता में कुल 137 बच्चे बच्चे प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुये। बच्चों के द्वारा यातायात जागरूकता से संबंधित स्लोगन, निबंध, चित्रकला पेंटिंग एवं रंगोली बनाया गया। आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को समापन दिनांक को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। 

  उक्त आयोजन में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रवासी यादव, सहायक उप निरीक्षक भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर, दौलत वर्मा, आरक्षक पारसमणी साहू, राजेश साहू, भुपेन्द्र राजपूत एवं अन्य स्टाफ व स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम (शासकीय कन्या शाला बेमेतरा ) के प्रिंसिपल श्रीमती कविता वाजपयी, शिक्षक पी.एस. राजपूत व सभी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह अभियान जिले के हॉट-बाजारों, स्कूलों और कॉलेजों में निरंतर चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। बेमेतरा पुलिस का यह प्रयास जनहित में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें कानूनी जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है, जिससे जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch