September 20, 2026


रायपुर : महासमुंद में रोजगार मेला 24 सितंबर को 230 पदों पर होगा भर्ती

रायपुर, 20 सितंबर 2026 :- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला लाईवलीहुड कॉलेज के द्वितीय तल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, ग्राम बरोडाबाजार में सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

उपसंचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 230 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप/वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। रिक्तियों की संख्या, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल सहित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट  पर भी जानकारी प्राप्त का सकते हैं। 




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch