October 22, 2026


राजपूत महासभा का विजयादशमी 24 को वीर रस कवि राम भदावर करेंगे काव्य पाठ

सामाजिक आयोजन: महाराणा प्रताप भवन में होगा दशहरा मिलन सह काव्य-पाठ का आयोजन

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के तत्वावधान में 24 अक्टूबर को विजयादशमी समारोह के साथ ही दशहरा मिलन सह काव्य-पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज की आन, बान और शान के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। विशेष आकर्षण प्रसिद्ध वीर रस कवि राम भदावर की काव्य प्रस्तुति होगी। समाज ने आयोजन की तैयारी तेज कर दी है। मंचीय कार्यक्रम न्यू चंद्रा कालोनी) स्थित महाराणा प्रताप भवन में होंगे।

समाज की बैठक में कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा तय कर ली गई है। इसके अनुसार उस दिन दोपहर तीन बजे बीजेपी कार्यालय के पास से सभी राजपूत तिलक लगाकर एवं साफा पहनाकर अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात बग्गी में सुरक्षित शस्त्रों को सुसज्जित कर रैली का शुभारंभ होगा। यह रैली विधानसभा अध्यक्ष सदन (राजनांदगांव) से शुरू होकर लखोली नाका, गंज चौक, आजाद चौक, मानव मंदिर चौक, गुरुद्वारा चौक, आंबेडकर चौक से होती हुई रेवाडीह चौक पहुंचेगी। वहां से यू-टर्न लेकर महाराणा प्रताप भवन (न्यू चंद्रा कालोनी) पहुंचेगी। इस रैली में महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक, अतिथि, नगाड़े तथा स्कूटी, बाइक और कारों के साथ मार्च करेंगे। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह महासचिव जय नारायण सिंह युवा अध्यक्ष विशाल सिंह परिहार ने समस्त स्वजनों और नागरिकों से इस भव्य समारोह में शामिल होने की अपील की है।

 मूर्ति अनावरण और पुस्तक विमोचन भी होगा

तय कार्यक्रम के अनुसार 24 अक्टूबर को सायं चार बजे महाराणा प्रताप भवन आगमन पर सभी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। शस्त्र पूजन का कार्यक्रम सायं पांच बजे संपन्न होगा, जिसके बाद स्वागत और भाषण होंगे। इसी क्रम में मूर्ति अनावरण और पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम रखा गया है। सायं 5:30 बजे: सदस्यों की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों शुरू होंगे। सायं 6:30 बजे भारत के प्रसिद्ध वीर रस कवि राम भदावर की विशेष काव्य प्रस्तुति होगी। रात्रि 7:30 बजे धन्यवाद ज्ञापन के बाद रात्रि 8:00 बजे से सह-भोज का आयोजन किया जाएगा।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch