राजनांदगांव :- क्षेत्रीय साहू संघ कल्लूबंजारी के तत्वावधान में परिवार संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला साहू संघ राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष नोबेल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता तहसील साहू संघ छुरिया के अध्यक्ष चुरामन साहू ने की। इस दौरान समाज को बेहतर, अनुशासित और सुसंस्कृत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सामाजिक प्रस्तावों और निर्णयों पर मुहर लगाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने आह्वान किया कि समाज में सुधार और अच्छे संस्कारों की शुरुआत घर के छोटे बच्चों से ही होनी चाहिए। माता-पिता और परिवार को मनुष्य की प्रथम पाठशाला बताते हुए कहा गया कि बड़ों का आदर, छोटों से स्नेह, सुबह उठकर माता-पिता को प्रणाम करना, मंदिर जाना और सनातन संस्कृति व हिंदू परंपराओं का पालन करना हमारी पहचान है। अतिथियों ने पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से बचने और अपनी संस्कृति का संरक्षण करने की अपील की।
प्रदेश साहू संघ द्वारा जारी 20-25 बिंदुओं की नियमावली को सम्मेलन में पढ़कर सुनाया गया, जिस पर कड़ाई से अमल करने का निर्णय लिया गया:
मृत्यु भोज व पक्की कलेवा पर रोक: मृत्यु भोज के दौरान मिष्ठान अथवा पक्की कलेवा खिलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विवाह में फिजूलखर्ची और डीजे बैन: शादियों में अत्यधिक फिजूलखर्ची रोकने तथा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
दहेज प्रथा व बाल विवाह पर कड़ा रुख: बेटियों के विवाह में दहेज की परंपरा को रोकने और बेटों को ऐसा संस्कारित करने पर जोर दिया गया कि वे दहेज न लें। साथ ही बाल विवाह और नशापान को जीवन का अभिशाप बताते हुए इस पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई।
नियमावली का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सामाजिक अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, नगर अध्यक्ष रोशन साहू (राजनांदगांव), भुनेश्वरी साहू, लीला साहू, ठगिया साहू, योगराज साहू, कुमेश्वरी साहू, कविता साहू, जाकेश साहू, प्रेमी साहू, टहलू राम साहू, बीरेन्द्र साहू, दिलीप साहू, खीर्मेंद्र साहू, गजेंद्र साहू और बालकिशन साहू सहित बड़ी संख्या में जिला, तहसील एवं परिक्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिक्षेत्रीय साहू संघ के अध्यक्ष हुकुम सिंह साहू, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर साहू व चित्ररेखा साहू, संगठन सचिव जीतू राम व शैलेन्द्री साहू, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, सचिव महेंद्र साहू सहित बालाराम, झगरूराम, ईशदेव साहू, खिलावन साहू, रूपेंद्र साहू, कुलदीप साहू, गौतमचंद साहू, आत्माराम साहू, संतोष साहू, पीताम्बर साहू, भागिरति साहू, वासुदेव साहू, लोकेश साहू, भुवनेश्वर साहू, भुवनेश्वरी साहू, धनवंतिन साहू, जितेंद्र साहू व चंद्रकुमार साहू समेत भारी संख्या में सामाजिक बंधु, माताएं और बहनें उपस्थित रहीं।