July 28, 2026


पहले ही प्रयास में चमकी संस्कार सिटी की हॉकी टीम सीबीएसई ईस्ट जोन में बनी उपविजेता

राजनांदगांव :- संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-14 बालक हॉकी टीम ने पहली ही बार सीबीएसई फार ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय और जिले का नाम खेल जगत में रोशन हुआ है।

ओपी जिन्दल स्कूल, रायगढ़ में 20 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में संस्कार सिटी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफरतय किया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पहली ही भागीदारी में टीम के उपविजेता बनने को विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

कोच सौरभ कुमार श्रीवास के मार्गदर्शन में टीम के खिलाड़ियों पीवेद सिन्हा, वासु साहू, केशराज साहू, सतीश कुमार मंडावी, कृष्णा कंवर, देव कुमार, अनिश तेलाम, खिलेश कुमार धु्रवे, हरयांश कुमार दीवान, मोक्ष राज नागेश, मोहित कुमार सोना, शैलेश वेलादी, रुद्र प्रताप मंडावी, सार्थक गुप्ता, प्रियांशु राभा, वैभव देहरी, कनिष्क साहू एवं दिव्यांशु अदिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक अतुल देशलहरा, आदित्य अग्रवाल, श्रीमती ऊहा अग्रवाल तथा प्राचार्या श्रीमती रेखा तिवारी ने पूरी टीम और कोच को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और कोच के समर्पित प्रशिक्षण का यह परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्थान और जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch