May 19, 2026


पलांदूर में सुशासन तिहार में हुआ सरपंच पर चाकू से हमला

डोंगरगढ़ :- डोंगरगढ़ के ग्राम पलांदूर में सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान भयावह घटना हुई। कार्यक्रम के बीच अचानक एक युवक ने सरपंच पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सरपंच के हाथ में चोटें आईं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, शासन की जनहितकारी योजनाओं और ग्रामीण समस्याओं के समाधान को लेकर मंच पर संबोधन चल रहा था। इसी बीच 36 वर्षीय जितेन्द्र यादव अचानक मंच के पास पहुंचा और सरपंच पर हमला कर दिया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही एसडीएम एम. भार्गव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और आरोपी के बीच लंबे समय से किसी पुराने विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। हालांकि उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि शासन के गांव-गांव आयोजित होने वाले समाधान शिविर में इस तरह की हिंसक घटनाएं चिंता का विषय हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण किया जा रहा है। फिलहाल एसडीओपी केसरी नंदन नायक पुलिस टीम के साथ गांव में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch