February 01, 2024


अवैध मादक पदार्थ तस्करी के रोकथाम हेतु अंतर्राज्यीय शराब तस्करों पर लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही


राजनांदगांव:  पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग व अति पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहूल देव शर्मा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करी के रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में दिनांक 31.01.2024 के मध्य रात्रि को सूचना प्राप्त हुआ कि दो लोग मारुति ritz कार CG07MB1565 से देवरी महाराष्ट्र से राजनांदगांव की ओर मध्य प्रदेश निर्मित शराब परिवहन करने वाले हैं की  सूचना पर बागनदी बस स्टेण्ड चौक नेशनल हाईवे रोड मे

एमसीपी लगाकर देवरी महाराष्ट्र की ओर आने वाली गाडियों को चेक कर रहे थे कि कुछ समय बाद ritz कार क्रमांक CG-07-MB-1565 आने पर वाहन को चेक करने पर म. प्र. निर्मित 27 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 1,48,500/ रूपये एवं वाहन कीमती 03 लाख 50 हजार रूपये जुमला कीमती

4,98,500/ रूपये मिला को जप्त कर मामला 34 (2),36 आबकारी एक्ट के अंतर्गत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बागनदी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक नवीन एक्का, निरीक्षक मनीष धुर्वे, उप निरी दिनेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक अनिल झा, महेश राजपूत, आर0 1800 कार्तिक यादव, आर0 895, आर. 797 अमित चन्द्रा, आर. 895 दिनेश कंवर, आर.167 सुनील नवरत्न, आर0 1886 मुकेश यादव, आर0 1899 तारकेश्वर पटेल थाना बागनदी एवम साइबर सेल राजनांदगांव का विशेष योगदान रहा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch