November 08, 2024


चाकू लहराता युवक गिरफ्तार

बसंतपुर थाना पुलिस की लगातार सफलता*

*राजनंदगांव :- बसंतपुर थाना पुलिस ने धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डरा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एंव अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के  मार्गदशन मे थाना क्षेत्र मे अवैध शराब जुआ सटटा, अवैध हथियार रखने वालो के  विरूध कार्यवाही के निर्देशन पर थाना बसंतपुर प्रभारी श्री सत्यनारायण देवांगन द्वारा टीम गठित कर लगातार थाना क्षेत्र मे भ्रमण कर भ्रमण के दौरान मुखबीर के सूचना के आधार पर 05 नवम्बर 2024 को आरोपी  राहुल सोनवानी पिता जीवा सोनवानी उम्र 20 वर्ष निवासी प्रभात नगर लालबाग थाना बसंतपुर का रहने वाला पुष्प वाटिका के सामने प्रभात नगर लालबाग थाना बसंतपुर के पास सार्वजनिक जगह पर एक लोहे का धारदार चाकू दिखाकर आने जाने वाले लोगो को डराने धमकाने पर उनके विरूध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत कार्यवाही कर आरेापी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।  उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी0 सत्यनारायण देवागन ,सउनि गोवर्धन देशमुख  , बी 9 पेट्रोलिंग आर0 आदित्य सोलंकी आर0 राजेश बंदेश्वर की भूमिका सराहनीय रही।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch