August 30, 2024


इंसान तो इंसान अब जानवर भी सुरक्षित नहीं: जानिए क्या है पूरा मामला

रामपुर. इंसान तो इंसान अब जानवर भी सुरक्षित नहीं हैं. ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक इंसान हवस की भूख में इतना अंधा हो गया कि उसने पालतू बकरी के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान बकरी लहूलुहान हो गई. दरिंदे को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

बता दें कि पूरा मामला रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक शख्स ने अपने पड़ोसी के बकरी के साथ मौका पाते ही कुकर्म किया है. हैवानियत ऐसी कि उसने बकरी को खून से लथपथ कर दिया. वहीं जब बच्चों के शोर की आवाज आई तो बकरी के मालिक मौके पर पहुंचे और देखा कि वह लहूलुहान हालत में पड़ी थी. वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी शेर सिंह वहां से फरार हो गया था. हालांकि, कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

वहीं मामले को लेकर बकरी मालिक का कहना है कि बकरी अपने खूंटे में बंधी हुई थी. इसी दौरान चुपचाप वह घर में घुस गया और बकरी के साथ दरिंदगी कर खून से लथपथ कर दिया. बच्चों ने शोर मचाया तब हमें पता चला.







Advertisement

Tranding News

Get In Touch