August 26, 2024


जिला बेमेतरा थाना साजा पुलिस टीम की कार्यवाही

एसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जुआ एक्ट के 01 प्रकरण में 09 जुआडियानो से नगदी रकम 12,260/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त।

बेमेतरा 26अगस्त 2024:- पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत दिनांक 25.08.2024 को थाना साजा क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के पास आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है कि सुचना पर थाना साजा पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया,

रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडियान पकडे गये। जिसमें 01 प्रकरण दर्ज कर 09 जुआडियानो 1. कन्हैया निषाद उम्र 35 साल, 2. सुरेन्द्र निषाद उम्र 55 साल, 3. मिथुन लोधी उम्र 32 साल 4. रमेशर निषाद उम्र 37 साल, 5. देवेन्द्र वर्मा उम्र 19 साल, 6. चुनु वर्मा उम्र 39 साल, 7. युवराज जंघेल उम्र 24 साल, 8. साहेद जंघेल उम्र 30 साल, 9. लेखु वर्मा उम्र 35 साल सभी साकिनान ढाप थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 12,260/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना साजा उप निरीक्षक यशवंत जंघेल, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक पियुष सिंह, अमित सिंह एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch