June 10, 2024


तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमला की शिवसेना ने की निंदा


आरंग :  जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के शिव खोड़ी मंदिर दर्शन से कटरा लौट रहे तीर्थ यात्री बस पर आतंकियों द्वारा गोलीबारी की गई जिसमे 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।आतंकियों के इस कायराना हरकत की शिवसेना ने कड़ा विरोध करते हुए आतंकियों को तत्काल खत्म करने की मांग की है और दिवंगत  हिन्दू तीर्थ यात्री के प्रति संवेदना वक्त करते हुए घायलों के अति शीघ्र स्वस्थ होने की माता रानी से प्रार्थना की है । 29 जून से हिंदुओ का पावन तीर्थ अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाला है आज फिर बाल ठाकरे की चेतावनी याद आ रही है बाल ठाकरे ने  जम्मू कश्मीर के आतंकवादी संगठन को चेतावनी देते हुए कहा था अगर अमरनाथ यात्रा रोकी गई तो बंबई से एक भी फ्लाइट मक्का मदीना नही जाने दूंगा ।  शिवसेना के जिला महासचिव राकेश शर्मा ने इस आतंकवादी घटना की घोर निन्दा करते हुए दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch