राजनांदगांव :- प्रार्थी दिनांक 02.06.2026 की रात्रि थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की यह दिनांक 01.06.2026 को रात्रि 10ः30 बजे अपने बेटी दामाद का घर अपनी बेटी, नाती के लिये खाना लेकर गया दरवाजा के पास पहुंचा तो इसका दामाद दुर्गेश पटेल इसकी लडकी अंशिका पटेल को गंदी गंदी गालियां देते जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ, थप्पड से मारपीट कर रहा था जिसे मना करने पर इसका दामाद दुर्गेश पटेल इसे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देकर किसी धारदार वस्तु से इसके सिर पर मारा जिससे यह लहु लुहान हो गया इसी तरह पूर्व में भी दामाद द्वारा नशे की हालत में कई बार मारपीट करना बताया कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलॉफ अपराध क्रमांक 285/26 धारा 296, 351 (2), 118 (1) बीएनएस कायम कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पेट्रोलिंग पार्टी के माध्यम से आरोपी दुर्गेश पटेल निवासी अटल आवास बैगापारा लखोली को थाना लाया गया, पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक सब्जी काटने का चाकू जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 02.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
आरोपी दुर्गेश पटेल को पूर्व में भी अप0क्र0 668/18 धारा 324 भादवि0 के मामले में चालान किया जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, उप निरीक्षक राधेश्याम जूर्री, आरक्षक शंकर सिंह मरकाम एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।