February 08, 2026


लौहनगरी किरन्दुल में श्री श्री बालाजी कल्याण महोत्सव मनाया गया

किरंदुल-लौहनगरी किरन्दुल श्री राघव मंदिर परिसर में स्थित बालाजी मंदिर मे बालाजी भगवान का रविवार सुबह 08 बजे सुप्रभात सेवा,मंगलाशासनम,स्वामी अलंकार के बाद सुदर्शन हवन व बालाजी भगवान का सामूहिक कल्याणम हुआ।विवाह पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम में एनएमडीसी अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण ,सपत्नीक पूजा अर्चना किए।जिसके बाद दोपहर 01 बजे से मंदिर परिसर में अन्नदान भंडारा का आयोजन किया गया।इस महोत्सव में परियोजना के अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष गणपत नायडू,सचिव जी सन्मुख राव एवं अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

में मनाया गया श्री श्री बालाजी कल्याण महोत्सव



Advertisement

Tranding News

Get In Touch