October 31, 2026


बादल छंटते ही चढ़ने लगेगा तापमान

राजनांदगांव: पिछले चार दिनों से वातावरण में अनुकूलता से सुकून है, लेकिन दो दिनों बाद आसमान से बादल छंटते ही तापमान में फिर से वृद्धि संभावित है। अभी तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से दो डिग्री कम पर है। मौसम विभाग के अनुसार इसमें तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। इस बीच शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे। दिनभर ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा।

मानसून की विदाई के लगभग पखवाड़ेभर समुद्री चक्रवात अर्णव के प्रभाव से लगातार चौथे दिन भी मौसम में अनुकूलता रही। सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा। दोपहर में कुछ देर तक हल्की फुहारें भी चली, लेकिन दो दिनों बाद मौसम फिर से सामान्य होने जा रहा है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवात का प्रभाव लगभग समाप्ति की ओर है। उसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। इसके चलते तापमान में वृद्ध होने की संभावना है। बताया गया कि जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में अब तक 7157.6 मिमी व औसत 1022.5 मिमी बारिश हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 1280.1 मिमी दर्ज की गई है।

उधर किसानों को अब मौसम साफ होने की प्रतीक्षा है। अर्ली वेरायटी की धान फसल कटाई के ठीक पहले बेमौसम बारिश के चलते अटक गई है। खेतों में पानी भरने और अधिक नमी के चलत फिलहाल फसल की कटाई संभव नहीं है। ऐसे में अब दीपावली के बाद ही किसान खेतों में उतर सकेंगे।

 प्रमुख शहरों का मौसम

राजनांदगांव 27.0 21.5

रायपुर 27.6 21.1

बिलासपुर 25.8 21.8

दुर्ग 26.9 19.6



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch