November 01, 2026


हिंदू समाज की जागरूकता और संगठन ही सामाजिक एकता का आधार –प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तिवारी

कमल विहार, टिकरापारा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन आयोजित

संजय तिवारी ने स्वयंसेवकों को किया संबोधित, मुख्य अतिथि के रूप में  मुकेश निहाल हुए शामिल


रायपुर :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कमल विहार, टिकरापारा नगर में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में हिंदू समाज की जागरूकता, सामाजिक एकता, संगठन की शक्ति, सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

 संजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। समाज की एकजुटता, आपसी समरसता और संगठन की भावना को मजबूत करना समय की महत्वपूर्ण मांग है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सामाजिक चेतना, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर भी जोर दिया कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी में निहित है।

प्रत्येक स्वयंसेवक को अपने आचरण, व्यवहार और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश निहाल  उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों एवं गणमान्यजनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के समापन पर स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में अनुशासित एवं गरिमामय पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में स्वयंसेवकों की एकरूपता, कदमताल और अनुशासन देखते ही बना। निर्धारित मार्ग से निकले इस संचलन के माध्यम से संगठन, अनुशासन, सामाजिक समरसता और सामूहिकता का संदेश दिया गया। इस आयोजन में स्वयंसेवकों का उत्साह एवं सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम ने समाज में संगठन, सेवा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch