डोंगरगढ़: बधियाटोला,छिरपानी, रामनगर के किसानों के द्वारा मुड़पार सोसायटी में खाता यथावत रखने की मांग को लेकर रेंगाकठेरा में सुशासन तिहार में सहकरिता मंत्री केदार कश्यप व जिला कलेक्टर के नाम से दिया आवेदन दिया। आवेदन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया है कि 15 दिवस के अंदर समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है, तो पीड़ित किसान व विपक्षी पार्टी के नेता कार्यकर्ता मिल कर तुमडीबोड़ नेशनल हाईवे मेन चौक पर शांतिपूर्वक बैठकर सड़कजाम करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। बता दें कि इस विषय के निराकरण के लिए किसानों द्वारा बधियाटोला के मुरमुंदा मार्ग पर शांतिपूर्वक दो बार सड़कजाम किया जा चुका है और अनेक मर्तबा शासन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से मांगपत्र सौंपा गया है, लेकिन इस विषय का निराकरण नहीं निकल पाने के कारण पीड़ित किसानों के द्वारा चक्काजाम करने की जानकारी शासन प्रशासन को पूर्व में दी जा चुकी थी।
लंबे समय से नही हो पा रहा निराकरण
किसानों को मामले को सुलझाने के लिए थाना डोंगरगढ़ बुलाया गया था, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पाया और किसान अपने फैसले को लेकर अड़े रहे। इस दौरान किसान दशरथ ठाकुर, सोमेश्वर सिन्हा, प्रमोद लाऊत्रे, अमरचंद निषाद, अर्जुन बांधे, खेलु पटेल, धर्मेंद्र साहू, मंगल साहू, मनोज सिन्हा, धीराजी निषाद, लीलाधर चंद्रवंशी, जयसिंह चंद्रवंशी, अश्वनी साहू, खोरबहारा सिन्हा, रग्घू सिन्हा, गोपाल सिन्हा, चेतन सिन्हा, शालिक सिन्हा, उभे जोशी, शंकर चंद्रवंशी, प्रकाशसेन व अन्य किसान मौजूद रहे।