रायपुर : सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ में प्रदेश में स्वर्ण आयोग गठन की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। महासंघ ज्ञापन के माध्यम से सामान्य वर्ग आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों के विकास के लिए आवश्यक पहल करने की मांग की। महासंघ ने कहा कि कुल आबादी में स्वर्ण समाज की भागीदारी लगभग 16 से 18 प्रतिशत है इसके बावजूद समाज का एक बड़ा तपका वर्ग आर्थिक तंगी संसाधनों के अभाव से परेशान है। संगठन ने बिहार सरकार द्वारा गठित राज्य उच्च जाति आयोग का उदाहरण देते हुए छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह आयोग गठन की मांग करने की आवश्यकता जताई है। ज्ञापन में मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवास भूमि विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना,कौशल विकास कार्यक्रम शासकीय नौकरियों में अधिकतम आयु सीमा में छूट विभिन्न विषय पर विचार करने की मांग की।
महासंघ ने कहा कि सर्वण समाज के संगठन विकास हितों के संरक्षण के लिए आयोग गठन महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कदम होगा संगठन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस दिशा में कार्य आवश्यक करने का आग्रह किया।
मुख्य रूपअध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर संरक्षक केदार सिंह ठाकुर सक्रिय सदस्य डॉ नरेश सिंह राजपूत उपस्थित थे।